{"_id":"659403da875f004ad606aa6a","slug":"rules-forgotten-during-new-year-celebrations-challan-for-200-vehicles-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12988-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए साल के जश्न में भूले नियम, 200 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए साल के जश्न में भूले नियम, 200 वाहनों का चालान
Tue, 02 Jan 2024 06:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नए साल पर नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने 200 वाहनों का चालान किया है। इसमें ज्यादातर बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग वाले हैं। कुछ नशे में गाड़ी चलाते हुए मिले। यातायात पुलिस ने लोगों को नियम का पालन करने के लिए संकल्प भी दिलाया।
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों पर अवैध तरीके से लाल, नीली, पीली बीकन लाइट लगवाने वाले तथा दोपहिया वाहनों पर तीन या अधिक सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले चालकों का चालान किया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 35 चालकों का चालान काटा। यातायात पुलिस की ओर से शहर में प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से वाहनों की जांच की गई। वाहनों को चालान के साथ ही नियम का पालन करने के लिए चालकों को संकल्प दिलाया। मंगलवार को भी शहर में बगैर हेलमेट तमाम लोग बाइक पर फर्राटा भरते हुए दिखे।
यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। शहर के अलावा जिले में प्रमुख स्थानों पर पुलिस सतर्क रहती है। नए साल में नियम का उल्लंघन करने वाले करीब 200 वाहनों का चालान किया गया। ओवरस्पीड की जांच के लिए मशीन भी है। अधिक से अधिक लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। जांच के दौरान नियम का उल्लंघन मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।