फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rudhauli Bhavchak School will be equipped with Rs 3.76 lakh

Maharajganj News: 3.76 लाख रुपये से सुविधा संपन्न होगा रुधौली भावचक स्कूल

Wed, 11 Sep 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 11 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rudhauli Bhavchak School will be equipped with Rs 3.76 lakh
महराजगंज। सदर ब्लाॅक का रुधौली भावचक प्राथमिक स्कूल आने-वाले दिनों में पूरे जनपद के सामने अलग नजीर प्रस्तुत करेगा। इस स्कूल को पिछले दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गोद लिया है। अब इस स्कूल में बच्चों की सुविधा और सहूलियत बढ़ाने के लिए व्यवस्था उपलब्धता के लिए कदम बढ़े हैं।
विज्ञापन


स्कूल में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या 186 है। यहां के बच्चे अबतक चटाई पर बैठकर शिक्षा प्राप्त करते थे, लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है। यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए डेस्क और बेंच का इंतजाम होने जा रहा है। साथ ही स्कूल में स्मार्ट क्लास, आरओ पेयजल, ओपन जिम, कक्षा कक्ष में पंखे की व्यवस्था होने जा रही है। दिसंबर 2024 तक इन सभी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए स्वयं बीएसए ने कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

पिछले माह परिषदीय स्कूलों में सुविधा-सहूलियत बढ़ाने के लिए जिला स्तर के अधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों को गोद लेकर विकसित करने की मुहिम में सहभागिता दर्ज कराई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने रुधौली भावचक को गोद लिया था। इस स्कूल के कायाकल्प के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी सीएनडीएस के जरिए व्यवस्था बेहतर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सुविधाओं से स्कूल को लैस करने के लिए कार्यदायी संस्था ने 3.76 लाख का स्टीमेट उपलब्ध कराया है। इसमें बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर, प्रत्येक कक्षा में सीलिंग फैन, स्मार्ट क्लास के लिए एलईडी, आरओ प्यूरीफायर और ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्कूल की रंगाई आकर्षक रंगों से होगी।


स्कूल को अन्य अधिकारियों की तरह गोद लेकर विकसित करने की मुहिम शुरू की गई है। सीएनडीएस ने जरूरी व्यवस्था के लिए प्राक्कलन उपलब्ध कराया है। इस माह कार्यदायी संस्था को धनराशि उपलब्ध करा दिया जाएगा। एक से दो माह के भीतर स्कूल पूरे जनपद के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed