फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ruckus during Panchayat in primary school, video goes viral

Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय में पंचायत के दौरान हंगामा, वीडियो वायरल

Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Oct 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ruckus during Panchayat in primary school, video goes viral
निचलौल। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बगही स्थित प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच पंचायत चल रही थी। इस दौरान अधिकारियों के सामने ही ग्रामीणों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई घंटों बाधित रही। किसी ने हंगामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक मिनट 31 सेकेंड का वीडियो हुआ है। इसमें देखा जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय में मेज के सामने कुर्सी पर एक व्यक्ति बैठा है। बताया जा रहा है, कि कुर्सी पर बैठे व्यक्ति बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित एक अधिकारी के पद पर तैनात है। इनके सामने ही गांव के दो पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाकर हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई घंटों बाधित रही। इतना ही जिम्मेदारों की मनमानी और स्कूल में हंगामे के चलते बच्चे काफी देर तक सहमे भी रहे। गनीमत रही कि दोनों पक्षों के बीच मामले को आगे बढ़ते देख स्कूल के शिक्षकों ने किसी तरह से बीच बचाव करके मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

जबकि, वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी लेने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण निर्माण कार्य में मनमानी का आरोप लगाकर काम को बंद करा दिया था। सूचना पाकर बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित एक अधिकारी पूछताछ के लिए विद्यालय पर आए हुए थे। अधिकारी आने की भनक ग्रामीणों को लगी तो वहां लोग भी आ पहुंचे। जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर हो रही विरोध का पंचायत होने लगी। इसी बीच ग्रामीणों के दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सिसवा बंशीधर सिंह ने बताया की मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed