फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RTE: 494 students allotted schools in the first phase

आरटीई : 494 विद्यार्थियों को पहले चरण में स्कूल आवंटित

Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
RTE: 494 students allotted schools in the first phase
ई-लाटरी प्रक्रिया से 60 आवेदक हुए बाहर, 554 आवेदकों को ई-लाटरी में मिला था मौका
विज्ञापन

महराजगंज। आरटीई के तहत पहले चरण की ई-लाटरी प्रक्रिया बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पूरी हुई। ई-लाटरी के लिए 554 आवेदकों को मौका मिला था। इनमें से 494 आवेदकों को स्कूल आवंटित किया गया है।
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से मिलती है। इसके लिए पंजीकृत 600 से अधिक स्कूलों में 25 फीसदी सीटें रिजर्व रखी जाती हैं। प्रक्रिया पूरी करने वाले कमजोर आय वर्ग के लोगों के पाल्य की फीस प्रतिपूर्ति शासन से दी जाती है।
विज्ञापन

आरटीई डेस्क के जनपद समन्वयक दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस बार बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सभी खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य विभागों की तरफ से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। जिससे यह निशुल्क सुविधा अधिक से अधिक पात्रों तक पहुंच सके। इसमें सफलता पहले चरण में ही दिख गई और रिकार्ड आवेदन 2 फरवरी से 16 फरवरी के बीच आए। कुल 1949 आवेदनों में से पहले चरण की ई-लाटरी के लिए 554 आवेदकों को मौका दिया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से देर शाम 494 को चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी विद्यार्थियों के नाम व प्रवेश के लिए चयनित स्कूल की जानकारी 20 फरवरी को विभागीय सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी आरटीई के दो चरण शेष हैं, इन्हें विभिन्न तिथियों में 29 मार्च तक पूर्ण कराया जाएगा। पहले चरण की ई-लाटरी से सिर्फ 60 आवेदन ही बाहर हुए हैं।

वर्जन

पहले चरण की ई-लाटरी की प्रक्रिया बुधवार देर शाम संपन्न कराई गई। 494 का चयन किया गया। सभी का नाम व प्रवेश लेने वाले स्कूल की जानकारी विभागीय नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश आरटीई समन्वयक को दी गई है।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed