फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roodraoli ANM centre Miserable

एएनएम सेंटर बदहाल,जिम्मेदार बेखबर

Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roodraoli ANM centre Miserable
स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से रुद्ररौली का एएनएम सेंटर बदहाल
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के रुद्ररौली स्थित एएनएम सेंटर बदहाल हो चुका है। यही नहीं, मरम्मत के अभाव में भवन भी जर्जर हो चुका है। फिर भी जिम्मेदार इससे बेखबर बने हुए हैं। जबकि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गांव समेत क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के ब्रजेश, लीलावती देवी, कमला, हीरालाल, संदीप, राजेश्वर आदि ने बताया है कि गांव में बना एएनएम सेंटर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर हो गया है। यहां पहले गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जाता था। लेकिन, यह सुविधा धीरे- धीरे यहां समाप्त हो गई।
विज्ञापन

एएनएम सेंटर पर प्रसव न होने के चलते लोगों को करीब पांच किलोमीटर दूर सीएचसी निचलौल जाना पड़ता है। नहीं तो मजबूरी में निजी अस्पताल की ओर लोगों को रुख करना पड़ता है। लोगों ने एएनएम सेंटर की मरम्मत की मांग की है। लोगों का कहना है कि कर्मचारियों को नियमित न आने के चलते एएनएम सेंटर बदहाल हुआ है। सेंटर के चारों तरफ की बाउंड्रीवाल टूट कर गिर चुकी है। सेंटर के इर्द-गिर्द झाड़ियां उग आईं है। यही नहीं, हल्की भी बारिश होने के बाद सेंटर तक जाने का मार्ग नहीं है। ग्राम प्रधान विद्यासागर चौधरी ने कहा कि सेंटर पर गर्भवती महिलाओं के प्रसव कराने से लेकर उनके टीकाकरण तक की सुविधा है। लेकिन एएनएम बहुत कम आती है। जिससे अधिकांश महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है। इसकी शिकायती उच्चाधिकारियों से की जाएगी। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि एएनएम सेंटर के बदहाल होने की जानकारी विभाग को दी गई है। धन उपलब्ध होते ही मरम्मत शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed