फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rohin bairaj will start before march

मार्च से पहले शुरू हो जाएगा रोहिन बैराज का निर्माण

Fri, 15 Jan 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
rohin bairaj will start before march
रतनपुर में रोहिन नदी पर बनने वाले बैराज की डिजाइन देखते नावार्ड के सलाहकार। - फोटो : MAHARAJGANJ
मार्च से पहले शुरू हो जाएगा रोहिन बैराज का निर्माण
विज्ञापन

नाबार्ड सलाहकार टीम ने बैराज स्थल का जायजा लिया, 148 करोड़ की लागत से बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। क्षेत्र के रतनपुर में रोहिन नदी पर बैराज निर्माण को लेकर शुक्रवार को नाबार्ड संस्था के सलाहकार एवं पूर्व विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग अजय कुमार सिंह टीम के साथ रतनपुर पहुंचे। जहां बैराज निर्माण स्थल का जायजा लिया।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के रतनपुर में रोहिन नदी पर बैराज निर्माण की स्वीकृति शासन से है। बैराज निर्माण के लिए 4.699 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। विभाग की ओर से 1.27 हेक्टेयर भूमि ली जा चुकी है। बैराज निर्माण के लिए शासन से 148 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई है, जिसकी फंडिंग नाबार्ड संस्था से होनी है। नाबार्ड के सलाहकार अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैराज निर्माण के लिए फंडिंग हो गई है, मार्च से पहले ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर डॉ. महेंद्र कुमार सिंह मुख्य अभियंता, अशोक कुमार सिंह अधीक्षण अभियंता, संजय कुमार अधिशासी अभियंता, इमरान खान सहायक अभियंता, रविशंकर नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक, जेई विवेक कुमार रौनियार, जेई शम्भू नाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहिन बैराज की डिजाइनिंग
नौतनवां क्षेत्र के रतनपुर में बनने वाले रोहिन बैराज की डिजाइन केंद्रीय परिकल्पना निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश की ओर से तैयार किया गया है। यह बैराज 4.699 हेक्टेयर की एरिया में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2004 में टूटा बैराज का गेट
नौतनवां तहसील क्षेत्र के नौतनवां और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 65 गांवों के किसानों के 8800 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई रोहिन नहर प्रणाली से होती थी। वर्ष 2004 में रोहिन नदी में आई भीषण बाढ़ से रोहिन नदी का बियर गेट टूट गया था, जिससे नहरों में पानी की आपूर्ति ठप थी। उसके बाद विभाग की ओर से कच्चा बांध बनाकर सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति की जाती थी। इससे किसानों को केवल रबी की फसल की सिंचाई के लिए ही पानी मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed