फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways will run four buses for Kanwar Yatra

Maharajganj News: कांवड़ यात्रा के लिए रोडवेज चलाएगी चार बसें

Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run four buses for Kanwar Yatra
महराजगंज। जुलाई में शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए महराजगंज परिवहन डिपो इंतजाम में जुट गया है। निगम के राज्य कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में विभाग चार नई बस शुरू करने की रिपोर्ट तैयार करा रहा है, जिसे राज्य कार्यालय भेजा जा सके।
विज्ञापन

फरवरी में प्रयागराज महाकुंभ में अच्छी कमाई कर चुका महराजगंज डिपो अब सावन की कांवड़ यात्रा के लिए रूट के मुताबिक बस संचालित करने की योजना बना रहा है। वाराणसी के लिए दो नई बसें शुरू की जाएगी। इस रूट पर पहले से एक बस संचालित है। ऐसे में इसपर तीन बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले से बड़ी मात्रा में लोग पवित्र माह में विश्वनाथ धाम में अभिषेक करने जाते हैं उन्हें नई सेवा से लाभ मिलेगा। इसी प्रकार अयोध्या के नागेश्वर नाथ जाने वालों के लिए भी इस रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। इस रूट पर दो बसें पहले से हैं। नई बस से इस मार्ग पर भी इनकी संख्या तीन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शिवभक्तों के लिए चार नई सेवा एक माह के लिए शुरू की जाएगी। परिवहन निगम के रा­ज्य कार्यालय से मिले निर्देश क्रम में चारों बसों की फिटनेस और जो कमी है उसे वर्कशॉप भेजकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed