{"_id":"63fa5eeaa0378d80a8018b85","slug":"roadways-service-started-for-dohrighat-for-padrauna-from-next-month-maharajganj-news-c-7-1-66538-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दोहरीघाट के लिए रोडवेज सेवा शुरू, पडरौना के लिए अगले माह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दोहरीघाट के लिए रोडवेज सेवा शुरू, पडरौना के लिए अगले माह से
Sun, 26 Feb 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन में खड़ी बस।
दोपहर दो बजे से दोहरीघाट के लिए मिलेगी बस
महराजगंज। स्थानीय रोडवेज डिपो की ओर से दोहरीघाट तक सेवा शुरू कर दी गई है। दोपहर बाद दो बजे से दोहरीघाट के लिए बस मिलेगी। जिला मुख्यालय से पडरौना की सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। महराजगंज से दोहरीघाट तक की सेवा शुरू होने पर यात्रियों ने खुशी जताई है।
जिला मुख्यालय से रेलवे की सुविधा नहीं होने से यहां के यात्री पूरी तरह से रोडवेज पर ही निर्भर हैं। समस्या को देखते हुए महराजगंज डिपो की ओर से दोहरीघाट के लिए यह सेवा शुरू की गई है। बस परतावल से गोरखपुर होकर दोहरीघाट जाएगी। वापसी में यह गोरखपुर से ठूठीबारी तक जाएगी। यही रात में बस रुकेगी।
रोडवेज की सेवा को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। महराजगंज से दोहरीघाट के लिए सेवा शुरू कर दी गई है। डिपो से यह बस दो बजे से जाएगी। मार्च माह के पहले सप्ताह में पडरौना की सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। परिचालकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जिले में परिचालक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक