फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   roadways driver climbed on tower

Maharajganj News: वेतन रिकवरी से नाराज संविदा चालक 50 फीट ऊंचे टाॅवर पर चढ़ा

Tue, 04 Apr 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
roadways driver climbed on tower
वेतन रिकवरी से नाराज रोडवेज चालक 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा।संवाद
पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। सोनौली डिपो में कार्यरत संविदा कर्मचारी अख्तर सोनौली से गोरखपुर रूट पर बस चलाते हैं। रविवार शाम वेतन में डीजल रिकवरी के मामले को लेकर एआरएम ने रिकवरी करते हुए 2,400 रुपये काट लिए। इस बात से नाराज चालक टॉवर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
सोमवार सुबह दस बजे सोनौली डिपो में संविदा चालक अख्तर वेतन से रिकवरी को लेकर इस कदर नाराज हुआ कि बीएसएनएल के 50 फीट टाॅवर पर चढ़कर चिल्लाने लगा और वेतन वापस नहीं मिलने पर टाॅवर से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और उसे मनाने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने भी काफी समझाया। इस पर चालक नीचे उतरा और पुलिस ने राहत की सांस ली। एआरएम सोनौली एनके चौधरी ने बताया कि संविदा चालक अख्तर के खिलाफ पूर्व एआरएम ने डीजल चोरी की एक शिकायत में 2,400 रुपये वेतन में काट दिया था। उसे माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed