फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   roads of vantnagia area will be made

महाराजगंज: वन क्षेत्रों की सड़कें होंगी दुरुस्त

Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Feb 2023 04:49 AM IST
विज्ञापन
roads of vantnagia area will be made
वन विभाग व लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के वनटांगिया गांव के अंदर व वन क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए वन व लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों विभागों की ओर से लगभग 30 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण होगा। इस पर कुल 22 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय होगी।
जिले के वनटांगिया गांवों में पहुंचने वाली सड़कों की स्थिति काफी बदहाल है। इससे वनटांगिया गांवों के लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। सामान्य दिनों में तो वे जैसे-तैसे आते-जाते हैं लेकिन बरसात के मौसम में उन्हें काफी समस्या उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वनटांगिया वासियों की मुश्किलों को कम करने के लिए शासन की ओर से पहल करते हुए न सिर्फ 12 स्थलों पर सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। बल्कि उसमें दस प्रतिशत धनराशि जारी करते हुए कार्य प्रारंभ करने को कहा गया है। कार्य के होने से वनटांगिया वासियों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 12 स्थलों पर बनेगी सड़क कंपार्ट 24 के पास से हथियहवा तक लगभग चार किलोमीटर इंटरलाॅकिंग कार्य।
हथियहवा के पास से बलुअहिया तक 1.20 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग कार्य । चेतरा नर्सरी से वन्य क्षेत्र तक 4.30 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण । कंपार्ट 24 से वन्य क्षेत्र से बाहर संपर्क मार्ग तक 1.25 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण। हथियहवा में वन्यक्षेत्र से बाहर गांव तक 1.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य । बलुअहिया में वन्य क्षेत्र से बाहर गांव तक 2.20 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य । उसरहवा में वन्य क्षेत्र के बाहर 2.75 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण कार्य । चेतरा नर्सरी से गांव तक 1.10 किलोमीटर सड़क का इंटरलाॅकिंग कार्य ।

बीट नर्सरी से गांव तक एक किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का कार्य। बेलौहा दर्रा से कांधपुर दर्रा तक 1.80 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का कार्य । कांधपुर दर्रा से लोक निर्माण विभाग की सड़क तक साढ़े छह किलोमीटर इंटरलाॅकिंग का कार्य । कांधपुर दर्रा से लोक निर्माण विभाग की सड़क को 2.35 किलोमीटर इंटरलाॅकिंग सड़क का कार्य ।
कोट
22 करोड़ की लागत से वनटांगिया गांवों की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 10 प्रतिशत धनराशि भी प्राप्त हो गई है। कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।
-गंगा सागर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
कोट
जंगल के अंदर के हिस्से में वन विभाग की ओर से जबकि बाहर के हिस्से में लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य कराया जाएगा। इस पर सहमति बन चुकी है।
-पुष्प कुमार कांधला, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed