{"_id":"5f26fc9d8ebc3e63d9126b2b","slug":"road-maharajganj-news-gkp3604350172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 125 करोड़ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 125 करोड़ की दरकार
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बारिश के कारण जिले की अधिकांश सड़कें बदहाल हो गईं हैं। इनमें गड्ढे बन गए हैं। वर्तमान में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए शासन से 125 करोड़ रुपये की मांग की है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए गए 50 से अधिक सामान्य सड़कों की दशा बिगड़ चुकी है। सड़क न सिर्फ जगह-जगह टूट गई है बल्कि समय से उस पर ध्यान न दिए जाने से उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश में सड़कों पर बने गड्ढ़ों में पानी भर गया है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को तो परेशानी हो रही है। सदैव हादसे की आशंका बनी रहती है। बसडीला निवासी संजीव सिंह ने कहा कि पनियरा से बंगला चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क जगह-जगह जर्जर है। बड़वार के विनोद सिंह ने कहा कि पनियरा से खुटहां जाने वाली सड़क पर सफर खतरे से खाली नहीं है। परतावल के रमेश ने बताया कि परतावल से पिपराइच जाने वाली सड़क बदहाल है। यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी यह जानलेवा साबित हो सकती है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जिले में क्षतिग्रस्त व गड्ढ़ायुक्त सड़कों के निर्माण के लिए 125 करोड़ की आवश्यकता है। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है, धनराशि मिलने के उपरांत मरम्मत संबंधी कार्य कराए जाएंगे।