फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road jam and protest against police

युवक की पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग को किया जाम

Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
road jam and protest against police
पुलिस की पिटाई से घायल को चारपाई पर लिटाकर ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। परसामलिक थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को लगभग चार घंटे तक नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान महदेइया चौराहे पर लोगों की भीड़ ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, ग्रामीणों का आरोप था कि बीते सप्ताह हुए पुजारी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने न सिर्फ युवक को बुलाया बल्कि उसे बुरी तरह पीटा भी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
जाम की सूचना पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया। युवक के पिता अर्जुन का कहना था कि मंगलवार शाम को परसामलिक थाने पर उनके पुत्र मुकेश को बुलाया गया। मुकेश को लेकर उनके चाचा इंद्रजीत थाने पर पहुंचे जहां पुलिस ने मुकेश को थाने पर रोक कर इंद्रजीत को वापस घर भेज दिया। रात में फिर पुलिस का फोन आया कि वे आकर अपने पुत्र को घर ले जाएं। जब परिजन राज में 11 बजे मुकेश को लेने थाने पर पहुंचे तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। उसकी खराब हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर रतनपुर सीएचसी गए तथा उसका प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद उसे लेकर घर पहुंचे। सुबह नौ बजे तक हालत में कुछ विशेष सुधार होता न देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा गंभीर स्थिति में ही युवक को चारपाई समेत लेकर महदेइया चौराहे पर पहुंचे तथा बांस बल्ली आदि लगाकर ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामसजीवन वर्मा व सीओ कोमल मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया मगर वे नहीं माने तथा विरोध जारी रखा। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बात की तथा जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देकर जाम को समाप्त कराया। वहीं घायल युवक को भी पुलिस के साथ ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को देखकर उग्र हुए ग्रामीण, दौड़ाया
जाम की सूचना पर पहुंचे परसामलिक थानाध्यक्ष सुनील वर्मा को देखकर ग्रामीण उग्र हो गए तथा उन्हें दौड़ा दिया। किसी तरह से वे वहां से बचकर निकल सके। युवक की पिटाई के विरोध में थाने के पुलिसकर्मियों के प्रति ग्रामीणों में गुस्सा था तथा सामने थानाध्यक्ष को देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे
जाम की सूचना पर पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस नेत्री रमाकांति त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से समस्याओं का जाना। उन्होंने भी मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित युवक के परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

एहतियात के तौर पर बुलाए गए पुलिसकर्मी
घटना स्थल पर ग्रामीणों के लगातार बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, कोतवाल सोनौली शशांक शेखर राय, थानाध्यक्ष ठूठीबारी संजय दुबे समेत भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुला लिया। जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से तीव्र गति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed