{"_id":"670310d84c14049694029034","slug":"road-becomes-dustbin-people-troubled-by-bad-smell-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132994-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क बना कूड़ेदान, बदबू से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क बना कूड़ेदान, बदबू से लोग परेशान
Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। घरों से निकलने वाला कूड़ा सड़कों पर फेंका जा रहा है। सड़कों पर कूड़े का अंबार लग गया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। बहुत से ग्राम पंचायतों में अभी भी आरआरसी सेंटर नहीं है।
पिछले दो-तीन दिनों के बारिश के कारण ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी नियमित सफाई नहीं कर रहे हैं। इसके कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया है। ग्रामीण कूड़ा गड्ढों में न डालकर इधर-उधर फेंक दे रहे हैं। ग्राम अमहवां में कूड़ेदान नहीं रखा गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक यहां कोई कूड़ेदान नहीं है। आरआरसी सेंटर (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) भी नहीं है। कूड़ा इधर-उधर ही फेंका जाता है। यही हाल रूधौली और रम्हौली में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रूधौली निवासी सियाराम वर्मा ने कहा कि गांव में कूड़ेदान न होने के कारण लोग घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंक देते हैं, जिसके कारण गांव, गली और सड़क पर गंदगी देखने को मिलती है। गांव में आरआरसी सेंटर (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र) नहीं है। ग्राम रूधौली निवासी आशीष यादव ने कहा कि गांवों में घरों से निकलने वाला कूड़ा लोग गड्ढे में न डालकर इधर-उधर रोड के किनारे फेंक देते हैं जिसके कारण लोगों का रोड पर चलना मुश्किल हो गया है।
गांव में आरआरसी सेंटर बनाया जाना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। गांव के लोग गड्ढे में कूड़े का निस्तारण करते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया रहा है।
-उमेश यादव, ग्राम पंचायत, रम्हौली
कूड़ा निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर बनाए जा रहे हैं। गांवों में सफाई कर्मी नियुक्त किए गए हैं। जहां सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां के सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगाी।
-श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ