फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rising prices and shortage of gas cylinders put poor families in trouble

Maharajganj News: गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कमी से संकट में गरीब परिवार

Tue, 19 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rising prices and shortage of gas cylinders put poor families in trouble
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं की कमी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।



इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और कमी से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। साथ ही किसानों पर खेती की बढ़ती लागत का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा और पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने कहा कि किसान खाद, बीज और सिंचाई के बढ़ते खर्च के साथ डीजल की महंगाई से दोहरी मार झेल रहा है। लगातार बढ़ती लागत से खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन




धरने को संबोधित करते हुए सदामोहन उपाध्याय, डॉ. रामनारायण चौरसिया और जिला उपाध्यक्ष संगठन विनोद सिंह ने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य की चिंता बढ़ती जा रही है। धरने का संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला ने किया। प्रदर्शन में इंजीनियर शिवपूजन, रेखा यादव, पूर्णमासी यादव, विधि नारायण वर्मा, राजन शुक्ला, गोविंद मिश्रा, उमेश साहनी, आनंद कनौजिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed