फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RI's responsibility will increase with position

Maharajganj News: आरआई का पद के साथ बढ़ेगा दायित्व

Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
RI's responsibility will increase with position
महराजगंज। परिवहन निगम में संभागीय निरीक्षक (आरआई) का पद ही नहीं जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है। प्रस्ताव शासन स्तर से मंजूर हो गया है, जल्द अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक अब मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के रूप में जाने जाएंगे। परिवहन अधीनस्थ प्राविधिक सेवा संवर्ग में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव काफी पहले भेजा गया था। प्रस्ताव में उल्लेख किया गया था कि अन्य राज्यों में संभागीय निरीक्षक का पदनाम पहले से ही मोटर वाहन निरीक्षक के रूप में हैं। इससे एकरूपता लाने के लिए प्रदेश में भी इस परिवर्तन की जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

स्वीकृति के बाद राज्यपाल की मुहर लगते ही यह अध्यादेश बन जाएगा। पदनाम बढ़ने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ेगी और यह तकनीकी जांच भी कर सकेंगे।
अबतक तकनीकी फिटनेस जांच सिर्फ एआरटीओ के जिम्मे रहते थे, लेकिन अध्यादेश जारी होने के बाद एमवीआई भी तकनीकी जांच कर सकेंगे। इससे एआरटीओ का न सिर्फ भार घटेगा, बल्कि सड़क पर फिटनेस के बगैर वाहन नहीं संचालित हो सकेंगे, क्योंकि गैर फिटनेस वाले वाहनों पर एमवीआई बड़ा जुर्माना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बचने के लिए वाहनों को फिट रखने का खर्च कम पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed