फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rigging in Kotedar selection, video of taking bribe goes viral

Maharajganj News: कोटेदार चयन में धांधली, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rigging in Kotedar selection, video of taking bribe goes viral
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटेदार के चयन में धांधली का मामला प्रकाश में आया है। इसमें समूह के सदस्यों से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करने की मांग उच्चाधिकारियों से की। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कोटेदार चयन के लिए चार जुलाई को पहली बार गांव में बैठक हुई लेकिन कोरम पूरा नहीं होने से बैठक पूर्ण नहीं हो सकी। इसके बाद पुनः 15 जुलाई को गांव में बैठक हुई, जिसमें कुल सात आवेदन आए। समूह के पांच आवेदनों को सही पाया गया। दो आवेदन ग्रामीणों ने किए थे जिसे स्वीकार नहीं किया गया। केवल समूह के पांच आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन पांच आवेदनों में से लक्ष्मी महिला समूह की अनीता से चयन करने के नाम पर नोडल अधिकारी एडीओ आइएसबी बृजानंद यादव ने 20 हजार रुपये की मांग की। अनीता ने नोडल अधिकारी को 20 हजार रुपये दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चार अगस्त को कोटा चयन के लिए फिर बैठक हुई, जिसमें लक्ष्मी महिला समूह की दूसरी महिला नीलम का चयन करने के लिए पत्रावली तैयार करने को कहा गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसहाय पांडेय का आरोप है कि समूह की दूसरी महिला नीलम से भी 45 हजार की मांग की गई है। खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव बताया कि शिकायत मिली है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed