फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve disputes on priority basis

Maharajganj News: विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं

Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Resolve disputes on priority basis
महराजगंज। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने तहसील सभागार में राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने तैनाती वाले गांवों में नियमित रूप से भ्रमण करें और जमीन से संबंधित विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व मामलों, नामांतरण, विरासत, सीमांकन आदि कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि राजस्व कार्य जनता से सीधे जुड़े होते हैं इसलिए प्रत्येक शिकायत का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व अभिलेखों का सही रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा गलत प्रविष्टियों को तत्काल सुधारा जाए। इस दौरान नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed