फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resignation continues

Maharajganj News: शिक्षक संकुलों का पद से त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी

Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 11 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Resignation continues
घुघली बीईओ को त्याग पत्र सौंपते शिक्षक संकुल।संवाद
घुघली व मिठौरा ब्लॉक के शिक्षक संकुलों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा त्यागपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षक संकुल के पद पर तैनात शिक्षकों के पद से त्यागपत्र देने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। घुघली व मिठौरा ब्लॉक के शिक्षक संकुलों ने अपने-अपने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूली शिक्षा महानिदेशक को संबोधित त्यागपत्र सौंपा।
घुघली ब्लॉक में तैनात 40 से अधिक शिक्षक संकुलों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्र होकर गैर शैक्षणिक कार्यों से हो रही परेशानियों पर चर्चा की। इसके बाद सामूहिक रूप से पद से त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा को सौंपा। त्यागपत्र देने वालों में मनोज वर्मा, रिजवान खां, राजकुमार, जागृति त्रिपाठी, विमलेश गुप्ता,शीतल मिश्र, प्रशांत पांडेय, दिनेश कुमार, उपेंद्र चौधरी समेत अन्य शिक्षक संकुल शामिल रहे।
विज्ञापन

मिठौरा संवाद के मुताबिक, 50 शिक्षक संकुलों ने गैर शैक्षणिक कार्यों को कराने के विरोध में बीआरसी मिठौरा में स्कूली शिक्षा महानिदेशक को संबोधित पद से सामूहिक इस्तीफा खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इस दौरान दिलीप विश्वकर्मा, संतोष मिश्रा, सुभाष यादव, राघवेंद्र पटेल, विजय यादव, चंद्रभूषण पटेल, सर्वेश शर्मा, सुनीता खरवार, गीता विश्वकर्मा आदि शिक्षक संकुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
समस्याओं को गंभीरता से सुनें बीईओ : बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जिले के अधिकतर ब्लॉकों में शिक्षक संकुल के पद से शिक्षकों की ओर से सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सभी खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षक संकुल के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं गंभीरता से सुनें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed