{"_id":"5ae379a74f1c1b3c0a8b6d28","slug":"religions-were-crying-hearts-were-blowing-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि ः रो रहे थे दिल, बह रहे थे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि ः रो रहे थे दिल, बह रहे थे आंसू
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि ः रो रहे थे दिल, बह रहे थे आंसू
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज (ब्यूरो)। कुशीनगर के दुदही में हादसे में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए जिले में कई स्थानों पर शोकसभा का आयोजन का श्रद्धांजलि दी गई। सभी लोगों ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
आईटीएम चेहरी में ट्रस्टी विनय कुमार श्रीवास्तव, एमडी समेत तमाम कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए हादसे में मृत बच्चों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नगर पालिका सभागार में शोकसभा का आयोजन हुआ। पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सिद्धार्थ नाथ शुक्ल आदि ने शोक जताया।जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा धनेई में मृत बच्चों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय, हरिवंश, संजय कुमार आदि मौजूद रहे। कॉस्मोपोलिटन स्कूल में छात्रों ने कैंडल जलाकर कुशीनगर में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं रैनबो एकेडमी में शोकसभा के दौरान अंकिता पटेल, संतोष कुमार, विजय लक्ष्मी, मनिषा अग्रहरि, शशि प्रभा, सवाना खातून आदि मौजूद रहे।मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित ब्रिज आफ होप ए चाइल्ड केयर प्रोजेक्ट के बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार सत्यप्रकाश नेशनल पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज नेवासपोखर में शोक सभा के दौरान प्रबंधक दीपक कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार चौहान, अभिषेक सिंह, पूनम यादव आदि मौजूद रहे।लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहां में शोकसभा में प्रधानाचार्य आरएस यादव व शिक्षक मौजूद थे। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में राधा कुमारी इंटर कालेज, स्वामी विवेकानंद इंटर मीडिएट कालेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल, आदर्श बाल विद्या मंदिर, लार्ड बुद्धा सैनिक कान्वेंट स्कूल, गडौरा में कलावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र छात्राओं ने शोक जताया।