फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reiterates commitment to connect with health services

Maharajganj News: स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का संकल्प दोहराया

Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Reiterates commitment to connect with health services
महराजगंज। रोडवेज परिसर में मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था आर के एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की ओर से दो दिवसीय महा आरोग्य शिविर का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के संकल्प को दोहराया, जिससे शिविर में उत्साह का संचार हुआ।
विज्ञापन

विशाल स्वास्थ्य शिविर में मुंबई से चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में मरीजों का निशुल्क इलाज किया। स्वास्थ्य जांच, परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाओं का भी निशुल्क वितरण किया गया। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी, जहां उन्हें बैसाखी, चश्मा, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इन सेवाओं से लाभान्वित लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने जोर देकर कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है, जो इस आयोजन में साकार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed