{"_id":"672296363a42f8ef1a010cb4","slug":"registry-closed-due-to-machine-breakdown-in-post-office-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134694-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डाकघर में मशीन खराब होने से रजिस्ट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डाकघर में मशीन खराब होने से रजिस्ट्री बंद
Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के शिवाजी नगर स्थित उप डाकघर में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी सर्वर फेल तो कभी कंप्यूटर खराब होने की दिक्कत से लोग जूझ रहे हैं। यही हाल बुधवार को भी देखने को मिला। सर्वर खराब होने से स्पीड पोस्ट नहीं हो सका। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर निवासी आदर्श सिंह का कहना है कि सिसवा नगर का उप डाकघर की व्यवस्थाएं पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
आवश्यक स्पीड पोस्ट भेजने के लिए जब डाकघर पहुंचा तो कर्मचारियों ने तीन दिन से मशीन खराब होने की बात कही। अन्य कोई विकल्प न होने के कारण मुझे वापस लौटना पड़ा। मीराबाई नगर निवासी अंकित रावत ने कहा कि जनसूचना रिपोर्ट में लगाने के लिए दस रुपये का पोस्टल ऑर्डर लेने उपडाक घर पहुंचा तो पता चला बीते कई महीनों से पोस्टल ऑर्डर उपलब्धता नहीं है। कोठीभार निवासी बैजनाथ गुप्ता ने बताया कि जब भी डाकघर के बड़े बाबू से पूछा जाता है, तो उनका कहना है कि अब पोस्टल ऑर्डर नहीं छप रहा है। संवादं