{"_id":"6aef8f0b412e8afee0091841","slug":"registered-protest-by-abstaining-from-judicial-work-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188849-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
महराजगंज। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया। हड़ताल के कारण न्यायालय में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना जरूरी है। इस मांग को लंबे समय से उठाया जा रहा है लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्य के दौरान अधिवक्ताओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए सरकार को मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अन्य मांगों को लेकर भी अधिवक्ताओं में नाराजगी है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की रणनीति बनाई जाएगी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण मुकदमों की सुनवाई और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए पहुंचे वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।