{"_id":"68260b648a87270d930949b4","slug":"register-pregnant-women-on-mantra-app-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-149266-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्भवतियों का मंत्रा एप पर कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्भवतियों का मंत्रा एप पर कराएं पंजीकरण
Thu, 15 May 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 May 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि की नई भुगतान प्रक्रिया की जानकारी देना था।
प्रशिक्षण में स्वास्थ्य अधिकारियों को एप के प्रयोग, डेटा फीडिंग की प्रक्रिया, सत्यापन प्रणाली और इसके तकनीकी पक्षों की विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हर गर्भवती महिला का पंजीकरण मंत्रा एप के माध्यम से सुनिश्चित कराएं और जरूरी विवरणों को समय पर फीड करें।
सीएमओ ने बताया कि अब जननी सुरक्षा योजना की सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में मंत्रा एप के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह नई व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2025-26 से प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण मंत्रा एप पर करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजीकरण के समय आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और जन्म तिथि जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी एप पर दर्ज करना आवश्यक होगा। इस मौके पर डॉ. उमेश चंद्रा, डॉ. अधिदेव कश्यप, डॉ. विपिन शुक्ला, डॉ. अमित राव गौतम, विपुल यादव मौजूद रहे।