फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Register on labor portal

Maharajganj News: श्रम पोर्टल पर करें पंजीकरण

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Register on labor portal
महराजगंज। ई-कामर्स कंपनियों के लिए केयरगिवर का काम करने वालों का भी श्रम पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के दायरे में इन्हें लाने का निर्देश सीडीओ अनुराज जैन ने दिया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम करने वाले फूड डिलीवरी, हेल्थ केयर, ट्रैवेल एजेंट, ओला आदि में काम करने वाले लोगों को भी श्रमिक योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ई श्रम पोर्टल पर सेवाओं के श्रमिकों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन सभी श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन


सीडीओ की तरफ से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय को मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। इन श्रमिकोंं को श्रम विभाग में लागू विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाना है। अब ऑनलाइन काम करने वालोंं को भी जोड़ा जाएगा। यह श्रमिक अनुबंध पर काम करते हैं, लेकिन अभी तक यह सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक योजनाओं से जोड़ने के बाद इनको भी श्रम विभाग से मिलने वाली योजना का लाभ मिल सकेगा। श्रमिक आधार, पैन कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर के साथ किसी भी जनसेवा केंद्र से भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को विभागीय श्रम योजनाओं के साथ ही आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed