{"_id":"66e3520fec1a98a3ac0775d4","slug":"red-sandalwood-was-hidden-in-the-roof-of-the-truck-customs-caught-it-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-683170-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की छत में छिपा कर रखी थी लाल चंदन की लकड़ी, कस्टम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की छत में छिपा कर रखी थी लाल चंदन की लकड़ी, कस्टम ने पकड़ा
Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर बरामद चंदन की लकड़ी का तौल करते कर्मी।
महराजगंज। कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार रात नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बा से एक ट्रक से डेढ़ टन और नौतनवां बाईपास पर बने एक गोदाम से करीब एक टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार हो गया। कस्टम टीम मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात नौतनवा कस्टम को सूचना मिली कि एक ट्रक से लाल चंदन की लकड़ी नेपाल ले जायी जा रही है। इस पर टीम ने सोनौली बॉर्डर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान एक नेपाली नंबर का ट्रक दिखा। टीम को देखते ही चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। कस्टम टीम ने जब ट्रक के पीछे का दरवाजा खोला तो वह खाली था। टीम ने गहनता से जांच की तो ट्रक की छत पर दो लेयर के बीच छिपाकर रखी गई डेढ़ टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई। उसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद विभाग ने सर्विलांस की मदद से गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग नौतनवा बाईपास स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की। वहां से भी एक टन लाल चंदन की लकड़ी बरामद हुई। यह लकड़ी कहा से आई और इसकी तस्करी में कौन शामिल था इस बारे में टीम पता लगाने में जुट गई है।
ढाई टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है। मामले की जांच की जा रही है। चंदन की लकड़ी कहां से आई थी, इसके पीछे कौन सा रैकेट काम कर रहा है, इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-वैभव कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर, कस्टम नौतनवां