{"_id":"5de3b6828ebc3e54753695ff","slug":"recovery-on-stubble-burn-maharajganj-news-gkp3314367152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर पुलिस की वसूली का कथित आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर पुलिस की वसूली का कथित आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने के नाम पर पुलिस की वसूली का कथित ऑडियो वायरल
महराजगंज। क्षेत्र के श्यामदेउरवां थाने की पुलिस पराली जलाने व गन्ने की पत्तियां जलाने पर रोक का किस कदर वसूली का धंधा बना लिया इसकी बानगी सोशल साइट पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो से सहज लगाया जा सकता है।
बातचीत में किसान से पराली जलाने के एवज में पुलिस रकम की मांग कर रही है। मजे की बात यह है कि कथित पुलिसकर्मी थानेदार को भी हिस्सा देने की बात ऑडियो में कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर कार्रवाई के नाम किसान को पुलिसकर्मी धमका रहे हैं। यह कथित ऑडियो करीब तीन मिनट का है।
ऑडियो में कई पुलिसकर्मी थानेदार के खिलाफ अपशब्द भी बोलते सुने जा रहे है। सबसे बड़ी बात यह है कि लेनदेन को लेकर किसान से मोलभाव किया जा रहा है। अंत में पुलिसकर्मी को शक होने पर जांच की बात करता है। लेकिन किसान का बेटा दुहाई देकर फिर से विश्वास में ले लेता है। आरोपी पुलिसकर्मी प्रति एकड़ जुर्माने की रकम को जोड़कर साथियों के हिस्से की रकम मांगते सुने जा सकते हैं। किसानों का कहना है कि खेत में कहीं से राख उड़कर आ जाए तो भी जुर्माना लगाया जा रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाकर वसूली में जुटी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का ऑडियो कोई भी बना सकता है। आरोप लगाना आसान है। इस मामले में सही तथ्य सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।