{"_id":"57191fcd4f1c1b05048b4b45","slug":"ration-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पनियरा ब्लॉक केंद्र पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अशहद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजूडेहरा के कोटेदार शेषनाथ गुप्त के राशन वितरण में मनमानी को लेकर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। कार्ड धारकों का आरोप था कि अपने चहेते को ही कोटेदार राशन दे रहे थे।
गांव के लोग बृहस्पतिवार सुबह राशन लेने के लिए पहुंचे। गांव वालों का कहना था कि दो माह से कोटेदार राशन नहीं दे रहे। कहा कि गरीबों राशन माफिया से सांठगांठ कर बेच दिया जा रहा है। लोगाें के जाने पर राशन बाटने के लिए तैयार हुए तो कुछ चिन्हित लोगों को ही राशन दे रहे थे। शेष लोगों को सूची में नाम होने के बाद भी अपात्र कह करके राशन नहीं दिया गया। इसी बात पर कार्डधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ। गांव वालों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उच्च अधिकारियों से की है। कोटेदार का कहना है कि 64 क्विंटल गेहूं व 27.64 क्विंटल चावल का उठान किया गया है। यह सच है कि कुछ अपात्रों का नाम सूची में है। जिन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था। जब पूछा गया कि क्या आप राशन सूची में अपात्र लोगों के अनुसार उठान नहीं किए तो कोटेदार चुप हो गया। कुसमावती देवी, राजमती, रामअचल, बरसाती देवी यशोदा, श्यामसुंदर सिंह, अंबिकेश सिंह समेत भारी संख्या में कार्डधारक मौजूद थे।