{"_id":"6737bfa3bf3132aa840d5399","slug":"rape-convict-gets-15-years-rigorous-imprisonment-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135793-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुष्कर्म में दोषी को 15 वर्ष का सश्रम कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुष्कर्म में दोषी को 15 वर्ष का सश्रम कारावास
Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायालय अपर अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय कोर्ट नंबर एक फूलचंद कुशवाहा ने शुक्रवार को दुष्कर्म मामले की सुनवाई की। आरोप सिद्ध होने पर अभियुक्त गब्बर उर्फ सरफराज निवासी कोटवा थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को 15 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जबकि 27,000 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उसके जान-पहचान का अभियुक्त गब्बर उर्फ सरफराज उसके घर आता-जाता था। उसकी गैर मौजूदगी में वह उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर 29 मार्च 2016 को समय करीब पांच बजे कहीं भगा ले गया। उसके खोजबीन व तलाश करने पर उसके गांव के कुछ अन्य व्यक्तियों ने बताया कि उसकी लड़की को अभियुक्त मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगा ले गया है। तब वह इस घटना की सूचना को लेकर उसके घर गई तो उसके घर वाले देखते ही आग बबूला हो गए। धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई कानूनी कार्रवाई करोगी तो उसकी हत्या करवा देंगे। पीड़िता को आशंका है कि अभियुक्त उसकी नाबालिग लड़की की हत्या या कहीं बेच सकता है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने गब्बर उर्फ सरफराज के विरुद्ध कार्रवाई की। इस घटना के संबंध में विवेचक ने जांच-पड़ताल कर सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। न्यायालय के समक्ष 164 में बयान के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि अभियुक्त गब्बर उर्फ सरफराज उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह चिल्लाने लगी और अगल-बगल के लोग जान गए। तब गब्बर उसे दूसरी जगह ले जा रहा था। उसके गांव के बगल में सिरसिया मोड़ पर अभियुक्त व उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। अभियुक्त ने बिहार ले गया था एवं वहीं पर जबरदस्ती उसे ऑर्केस्ट्रा में नाचने के लिए मजबूर करने लगा था।