{"_id":"5f78a7258ebc3e9b9774fed6","slug":"rape-accused-jailed-maharajganj-news-gkp3679425189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को जेल
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को जेल
महराजगंज। शहर के एक गेस्ट हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने हनुमानगढ़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। इस मामले में तीन आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
एक साल पहले दुष्कर्म की घटना गेस्ट हाउस में हुई थी। आरोप है कि आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जो वायरल हो गया। उसके बाद पीड़िता को धमकी भी दी गई थी। पीड़िता का परिवार सहमा हुआ था। शुरूआत में इस प्रकरण को लेकर कोतवाली पुलिस ने रुचि नहीं ली। मामला एसपी तक पहुंचा तो आनन-फानन में कार्रवाई तेज हुई। कोतवाली पुलिस को इस प्रकरण में कार्रवाई करनी पड़ी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में चौथे एवं मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब सभी आरोपी जेल जा चुके हैं।
वांछित गिरफ्तार
महराजगंज। कोतवाल सोनौली आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सेमरतर तिराहे के पास गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त जदरुन्निशा निवासी वार्ड नंबर 5 गौतम बुद्ध नगर गजरजोतिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया।