{"_id":"6ae7aa01c04009338a079728","slug":"more-than-25-companies-will-participate-in-the-job-fair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-188429-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच को लगेगा रोजगार मेला, 2000 पदों पर होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच को लगेगा रोजगार मेला, 2000 पदों पर होगा चयन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पांच नवंबर को जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से मेला आयोजित होगा। इसमें 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
कंपनियों की ओर से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 10 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के आठवीं, हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।