{"_id":"66055b67b4bea275a505ec4f","slug":"rangoli-and-sports-competition-will-be-held-along-with-the-rally-maharajganj-news-c-206-1-go11002-118783-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रैली के साथ होगी रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रैली के साथ होगी रंगोली और खेलकूद प्रतियोगिता
Thu, 28 Mar 2024 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत वोटरों को जागरूक कररने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता होगी। साथ ही विभिन्न खेलों का आयोजन भी होगा। तीन अप्रैल से कार्यक्रम शुरू होकर 29 तक चलेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों को तो जिम्मेदारी दी ही गई है साथ ही संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को भी नोडल अधिकारी के रूप में नामांकित कर जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा की ओर से इसकी सफलता के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। तीन अप्रैल को कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें मतदाता जागरूकता रैली के साथ रंगोली प्रतियोगिता होगी। इसमें महराजगंज, नौतनवां, निचलौल व फरेंदा के स्कूल शामिल किए गए हैं। नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम होंगे।
छह अप्रैल को रैली व मेंहदी प्रतियोगिता में महराजगंज, आनंदनगर, नौतनवां और निचलौल के स्कूल तो आठ को रैली के साथ क्विज प्रतियोगिता में महराजगंज, आनंदनगर, बृजमनगंज व निचलौल के स्कूल नामित हैं। 10 को रैली और खो-खो प्रतियोगिता में पनियरा, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, अड्डा बाजार और जहां के स्कूल तो 15 को मतदाता जागरूकता रैली के साथ निबंध प्रतियोगिता में घुघली, चौमुखा, उदितपुर, लक्ष्मीपुर और सिसवा के स्कूल शामिल होंगे। 18 को वोटर जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक में घुघली, बृजमनगंज, धानी, नौतनवां और सिसवा के स्कूल तो 22 को जागरूकता रैली के साथ भाषण प्रतियोगिता में परतावल, दुबौलिया, धानी, ठूठीबारी के स्कूल शामिल होंगे। 25 को रैली के साथ पोस्टर प्रतियोगिता में भिटौली, लेहड़ा, नौतनवां, निचलौल के स्कूल तो 29 को रैली के बाद ग्रुप डिस्कशन संबंधित प्रतियोगिता होगी। इसमें पुरैना, बहदुरी, चंदनपुर, धुसवा और निचलौल के बच्चे शामिल रहेंगे। संबंधित आदेश का पत्र स्वीप टीम के अंतर्गत शामिल सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारियों को भेज दिया गया है।