{"_id":"67cb4bbb4158eafb97060f0f","slug":"ramzan-rozedars-prayed-for-peace-and-progress-in-the-country-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144203-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान : रोजेदारों ने मांगी मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान : रोजेदारों ने मांगी मुल्क में अमन और तरक्की की दुआ
Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/मिठौरा। रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। इबादतों की कुबूलियत, आपसी भाईचारा और मुल्क में अमन व अमान के लिए दुआएं मांगी गई। मस्जिदों में नमाज खत्म के बाद लोगों की भीड़ अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुई। जिले में जगह जगह पुलिस सतर्क रही।
जानकारी के अनुसार, शहर के अलावा परतावल, निचलौल, मिठौरा, नौतनवा, फरेंदा, घुघुली, सिंदुरिया, मिठौरा आदि मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज पढ़ी गई। हुसैनिया मस्जिद सिंदुरिया के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन जुमे की नमाज अदा कराई। तकरीर(संबोधन) में कहा कि रमजान बहुत ही इबादत रहमतों वाला महीना है। रमजान के महीने में जन्नत के दरवाज़े खोल दिए जाते है, शैतान को जंजीरों में जकड़ दिया जाता है।