फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ramleela begins with Putra Kameshthi Yagya

Maharajganj News: पुत्र कमेष्ठी यज्ञ के साथ रामलीला का शुभारंभ

Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ramleela begins with Putra Kameshthi Yagya
सिसवा में आयोजित सात दिवसीय रामलीला के पहले दिन का प्रसंग देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिसवा बाजार। हिन्दू कल्याण मंच द्वारा स्थानीय मीराबाई नगर के भालोटिया हाता में आयोजित श्री रामलीला मंचन की शुरुआत की गई। पहले दिन पुत्र कमेष्ठी यज्ञ, रामजन्म, विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के आकर्षक मंचन ने दर्शकों को भक्तिमय कर दिया।

सोमवार की रात में रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने किया। श्रीराम आरती के बाद सिसवा कस्बे की नन्हीं कलाकार परी द्वारा गणेश वंदना से श्री रामलीला का विधिवत मंचन की शुरुआत की गई। ऑडिशन द्वारा स्थानीय चयनित कलाकारों ने राजा दशरथ दरबार दृश्य में राजा दशरथ की तीनों रानियों सहित संतान प्राप्ति के लिए चिंतित होने की प्रस्तुति ,पुत्र कमेष्ठी यज्ञ के बाद श्री रामजन्म का मंचन से दर्शक मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नामकरण का मंचन और विश्वामित्र-दशरथ का संवाद और ताड़का वध के दृश्य को देखकर दर्शक ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed