फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ramjan from today

Maharajganj News: आज से शुरू हुई तरावीह की नमाज, बाजारों में चहल-पहल, दुकानें सजीं

Fri, 24 Mar 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 24 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
ramjan from today
जल्द बंद हो गईं दुकानें, आसमान पर गड़ाए रहे नजर, चांद का दीदार हुआ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार शाम आसमान पर नजरें गड़ाए रहे। माह-ए-रमजान के चांद का दीदार हुआ। महराजगंज सिविल लाइंस, आजाद नगर, पुरानी तहसील गेट में बहुत सारी दुकानें इसलिए जल्द बंद हो गईं कि बृहस्पतिवार को चांद का दीदार होने पर मस्जिदों में पहुंचे लोगों ने मुफ्ती, कारी, मौलाना, हाफिज, अलीम एक-दूसरे का हालचाल लिया और फिर चांद पर चर्चाएं कीं।
अलिमों ने आपस में रायशुमारी कर बृहस्पतिवार से तरावीह की नमाज पढ़ना तय किया। रमजान की तिथि निर्धारित होने के बाद इफ्तार के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। बृहस्पतिवार को लोगों ने शहरी और इफ्तारी के लिए जरूरत के समान खरीदें। पुरानी तहसील पर चांद दिखने पर सेवईं, खजूर, टोपी व इत्र आदि सामग्री की लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


मस्जिदों में साफ-सफाई हुई
रमजान का चांद नजर आने पर शहर से लेकर गांव तक मस्जिदों में साफ-सफाई हुई। माह-ए-रमजान बाजार में चहल-पहल बढ़ने की मस्जिद उलमा-ए-किराम ने चांद के दीदार की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पढ़ी जाएगी नमाज
बृहस्पतिवार को महराजगंज स्थित मदरसा जामिया रिजवीया नुरुल उलूम महराजगंज स्थित नूरी मस्जिद, पुरानी तहसील गेट के सामने बड़ी मस्जिद, पोस्ट ऑफिस स्थित छोटी मस्जिद, अमरुतिया और हनुमान गढ़ी स्थित और नई तहसील गेट के पास मस्जिद मे नमाजे ईशा ( रात की नमाज) के बाद तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी।

महराजगंज में चांद कमेटी की बैठक
मदरसा जामिया रिजवीया नुरुल उलूम मदरसा परिसर में समशुल होदा खान के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में माह-ए-रमजान के चांद की पुष्टि के लिए सभी को जागरूक किया गया। चांद दिखने की पुष्टि की गई। बैठक में मुफ्ती-ए-शहर, मस्जिदों के इमाम मौजूद रहे।
कोट
माह-ए-रमजान रोजा नमाज के साथ जरूर की हर मदद भी की जाएगी। सदका, जकात निकालने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सामान आदि खरीद लिया है। नमाज के लिए कुर्ता आदि साफ कर लिया है। -दिलशाद अहमद
कोट
माह-ए-रमजान को लेकर करीब पंद्रह दिन से तैयारी चल रही थी। सहरी व इफ्तार के लिए खजूर, चिप्स, शरबत आदि सामान खरीद लिया है। दिनचर्या का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इबादत के साथ लोगों की मदद भी करनी है, ताकि सभी रमजान व ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।
-मुफ्ती अमजद अली निजामी
कोट
रमजान का पहला रोजा शुक्रवार से रखा जाएगा। माह-ए-रमजान मे तरावीह की नमाज, खाने-पीने से परहेज और अपनी इन्द्रियों को बस में कर इबादत करूंगा।

-अली शहीद अंसारी

रमजान हेल्पलाइन नंबर जारी
रमजान हेल्पलाइन नंबर मुफ्ती-ए-शहर ने जारी की। इन नंबरों पर दिन में 10 बजे से 12:30 बजे, दिन में 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक, 10:30 बजे से रात 11:30 तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

रमजान हेल्पलाइन नंबर
मौलाना सहाबुद्दीन कामिल 9452110712
मुफ्ती अमजद अली निजामी 9919608673
हाजी मौलाना मोहम्मद हुसैन निजामी 9565730421
मौलाना कौशर इमाम 8090661086
मौलाना जियाउद्दीन 9792578762
मौलाना गुलाम अली कादरी 8726924968
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed