फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rally against cancer

Maharajganj News: समय से जांच व उपचार से नियंत्रित होगा कैंसर

Sun, 05 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 05 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
rally against cancer
सीएमओ कार्यालय परिसर से विश्व केंसर दिवस पर जागरूकता रैली निकालती सीएमओ डॉ.नीना वर्मा।संवाद
फोटो
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से निकली रैली केएनडीएम नर्सिंग काॅलेज में हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को रैली, गोष्ठी के माध्यम से कैंसर से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि समय से जांच, उपचार करने से कैंसर नियंत्रित होगा।

कैंसर दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से रैली निकली। आंबेडकर पार्क होते हुए कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। केएनडीएम नर्सिंग काॅलेज में छात्राओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने छात्राओं को कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फेफड़ों के कैंसर की सबसे बड़ी वजह धूम्रपान है। गले, मुंह, आंत और खाने की नली में कैंसर का खतरा भी बढ़ता है। यदि तीन हफ्ते से अधिक समय तक मुंह या जीभ पर घाव है तो खतरे को पहचान कर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि खान-पान ठीक रखें। जरूरी व्यायाम करें। छोटी बीमारी होने पर ही चिकित्सक को दिखाए। इस मौके पर डॉ. वीरविक्रम, सत्येंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, फिरोज आदि मौजूद रहे।


इसी क्रम में जिला अस्पताल में गोष्ठी के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि भोजन को निगलने में असुविधा या बदहजमी भी कैंसर के लक्षण हैं। इस मौके पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. राकेश रमन, डॉ. ज्योत्सना ओझा, भरत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed