फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raised awareness rally for voting

मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली

Tue, 23 Apr 2019 01:18 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness rally for voting
मतदान के लिए निकाली जागरूकता रैली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में कई स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में भ्रमण लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। नारों के माध्यम से मतदान के महत्व को बताया गया। पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने सदर ब्लॉक के रामपुर बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


नौतनवां प्रतिनिधि के अनुुसार हरदीडाली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय हरदी के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, प्रधानाध्यापक विनोद गौतम, चीनक गौतम, राकेश पासवान, दिनेश पासवान, उमाशंकर यादव, जगदीश सहानी आदि मौजूद रहे। बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सोमवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को पप्पू पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे लोगों से चुनाव में मतदान अवश्य करने की अपील कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनौवर अली, सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार यादव, मान सिंह, तौफीक अहमद, रूप नरायन प्रसाद, विक्रम प्रसाद आदि मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के अनुुसार क्षेत्र के गांव मिश्रौलिया प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे ‘अबकी बार करें मतदान, गांव क्षेत्र का बढ़ाएं मान, आधी रोटी खाएंगे, वोट देने जाएंगे ...’आदि संबंधी नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित  कर रहे थे। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन पटेल, जितेंद्र कुमार चौधरी, विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्यय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed