फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain of disaster... wheat crop falls in the fields, farmers worried

Maharajganj News: आफत की बारिश...खेतों में गिरी गेहूं की फसल, किसान परेशान

Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rain of disaster... wheat crop falls in the fields, farmers worried
बेलवा खुर्द में बारिश से खेत में गिरी गेहूं फसल। 
सरसों और राई की फसलें पूरी तरह पककर हो गई थीं तैयार, हल्की हवा चलने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 22 से 25 हजार हेक्टेयर में बोई गई सरसों की फसल
महराजगंज। जिले में शनिवार को सुबह शुरू हुई बारिश के कारण गेहूं और सरसों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बारिश शुरू होते ही किसानों की धड़कन तेज हो गई। बारिश के बाद कई खेतों में गेहूं की फसल गिर गई है। किसानों को फसलों का उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
शनिवार को भोर में ही अचानक घने बादल छा गए। कुछ देर बाद हल्की हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला दोपहर एक बजे तक जारी रही। कृषि विभाग के अनुसार, 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं और सरसों की करीब 22 से 25 हजार हेक्टेयर में फसल बोई गई है। इन दिनों खेतों में तिलहन और दलहन की फसल पककर तैयार है। गेहूं की भी फसल पकने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। बारिश के साथ हवा चलने से फसल पर काफी असर पड़ा है। कई स्थानों पर खेतों में ही फसलें गिर चुकी हैं।
विज्ञापन

निचलौल संवाद के अनुसार, किसान सुग्रीव, सोनू, रामदरश, कन्हैया आदि ने बातचीत में बताया कि इन दिनों खेतों में तिलहन और दलहन की फसल पककर तैयार है। बारिश के चलते चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश होती रही तो फसल को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनुआ संवाद के अनुसार,
हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा, बरगदवा उर्फ गनवरिया, सुकरौली उर्फ अरघा, महुअवा आदि गांवों के किसान सुग्रीव यादव, केएम त्रिपाठी, सुनील सहानी, दयाशंकर पाठक, गणेश मिश्रा, विजय कुमार आदि लोगों ने बताया कि बेमौसम बारिश होने से गेहूं की फसल कुछ खेतों में गिर गई है। इससे सब्जी की खेती को भी नुकसान हुआ है।
सिंदुरिया संवाद के अनुसार,
किसान प्रदुम्न पांडेय और नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि खेत में गिरी गेहूं की फसल की पैदावार काफी कम हो जाती है और कटाई में भी दोगुनी मेहनत व खर्च लगता है। किसान प्रदुम्न पांडेय ने अपनी कटी हुई मसूर की फसल को हुए नुकसान का जिक्र किया। जबकि क्षेत्र के मिठौरा, हडखोडा, बरोहिया टीकर मधुबनी, पिपरा सोनाड़ी मिश्रौलियां, पड़री, लेदवा, करौता, नदुआ, सिंदुरिया की गेहूं की फसल भी खेत में गिर गई है।
गेहूं की फसल को लेकर बढ़ी चिंता
परसामलिक।
नौतनवा ब्लॉक के रेहरा, बे लभार, निपनिया, वि षखोप, महदेइया, जिगिना, गंगवलिया, चुड़िहारी, डगरपुरवा, सेखुआनी, शंकरपुर, सवनहवा, कुकेसर, बभनी, मर्जादपुर, बिशुनपुरा, दोगहरा आदि गांवों के सिवान में भारी बारिश होने से किसानों को अपने गेहूं फसल को लेकर काफी चिंता बढ़ गई है। किसान महबूब अली, गतिराम साहनी, जयकिशुन यादव, अनिल कुमार पासवान, दूधनाथ त्रिपाठी, कप्पू मिश्रा, गिरजेश यादव, रामबेलास यादव, राज अग्रहरि, कमलेश यादव, अमित कुमार यादव, जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। बारिश के बाद नुकसान की आशंका है। संवाद


जिले में हुई 3.3 मिलीमीटर बारिश
आंचलिक मौसम विज्ञान के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 3.3 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने का भी अनुमान है।
वर्जन
बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान होगा। अगर यह बारिश लगातार होती रही तो किसानों की मेहनत पर असर पड़ेगा।
शिव पूजन, बेलवा खुर्द
जब बारिश होनी थी उस समय तो नहीं हुई। यह बारिश फसलों के लिए काफी नुकसानदायक है। सरसों, राई और गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा।
रम्भू साहनी, बेलवा खुर्द
जिन क्षेत्रों में तेज हवा थी वहां पर कुछ नुकसान हुआ है। इस बारिश से इसके अलावा, चना, सरसों, राई की खेती प्रभावित होगी।
-शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article