फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain accompanied with dust storm

धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश

Mon, 03 Jun 2019 12:23 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied with dust storm
धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रविवार को दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। लेकिन देर शाम को धूल भरी आंधी के बाद तेज गर्जना के साथ जिले में तमाम स्थानों पर बारिश हुई तो लोगों को राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। हांलाकि कुछ जगहों पर झमाझम बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर केवल धूल भरी आंधी और बादलों में तेज गर्जना हुई। 
विज्ञापन

 
शहर में  रविवार की देर शाम शहर में आंधी, चमक गर्जना के साथ तेज बारिश हुई है। लोगों ने कहा कि हवा के साथ बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं किसानों ने कहा कि बारिश होने से बेहन डालने में ज्यादा पानी नहीं चलवाना पडे़गा। जिले के नौतनवां, निचलौल, ठूठीबारी, रनतपुर, अड्डा बाजार आदि क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी और गर्जना हुई है। बारिशशि होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ईंट भट्ठा पर नुकसान हुआ है। भट्ठा मालिक विशंभर चौहान ने बताया कि बारिश से कच्चे ईंट गल गए, जिससे नुकसान हुआ है। जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी ने कहा कि बेहन डालने के लिए खेत में ज्यादा पानी नहीं चलाना पडे़गा,  क्योंकी बारिश से जमीन में नमी आ गई है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि रात भर मौसम में नमी बनी रहेगी। करीब सात एमएम बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed