{"_id":"656b2d1f65e317bae6037c94","slug":"raid-on-43-pesticide-shops-took-eight-samples-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10796-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कीटनाशक की 43 दुकानों पर छापा, लिए आठ नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कीटनाशक की 43 दुकानों पर छापा, लिए आठ नमूने
विज्ञापन
महराजगंज। प्रशासन की ओर से गठित पांच टीमों ने शनिवार को जिले भर में 43 कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा। टीम ने दुकानों से कीटनाशक के छह, फंफूदनाशक व खरपतवार नाशक का एक-एक नमूना लिया। दुकान बंदकर फरार हुए व मानकों के तहत अभिलेखों को दुरुस्त न करने वाले 35 दुकानों को टीम नोटिस जारी करेगी।
प्रशासन की ओर से कीटनाशक की दुकानों की जांच के लिए सदर, पनियरा, परतावल, घुघली व मिठौरा के लिए उप कृषि निदेशक व जिला गन्ना अधिकारी, नौतनवां के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी, फरेंदा के लिए जिला कृषि अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता, धानी के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व निचलौल के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की टीम बनाई थी। टीमों ने कीटनाशक के कुल 43 दुकानों पर छापा डाल कर आठ नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में पांच टीमों की ओर से कीटनाशक के 43 दुकानों पर छापा डाला गया है। चार दुकानों से आठ नमूने एकत्र किए गए। अधूरे स्टॉक रजिस्टर व अन्य कमियों वाले 35 दुकानों को भी नोटिस जारी होगी।
-हिमांचल सोनकर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी