फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid in Medical shop -Sanchalak Arrested

मेडिकल स्टोर पर छापा में नशीली दवाएं बरामद

Thu, 21 Jul 2022 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Raid in Medical shop -Sanchalak Arrested
मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालक हिरासत में
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस एवं ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर में ग्राम सभा अड्डा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर व उसके गोदाम पर छापा मारकर नशीली दवाएं बरामद की। दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया।

ड्रग इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने बताया कि सूचना मिली थी कि नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अड्डा बाजार में एक मेडिकल स्टोर के गोदाम में नशीली दवाओं को रखा गया है और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संपतिहा चौकी प्रभारी श्याम बहादुर सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा गया तो दुकान व गोदाम से नशीली सिरप, टैबलेट एवं कैप्सूल बरामद हुई। दवाओं के बारे में संतोषजनक जवाब न दे पाने पर दुकान के संचालक को हिरासत में लेकर सामान समेत थाने पर लाया गया है। पूछताछ एवं बरामद दवाओं की मिलान व कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed