{"_id":"6457fe534810917e1a0aecf6","slug":"rahul-is-empowering-the-players-maharajganj-news-c-7-1-156093-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आत्मरक्षा से जोड़ खिलाड़ियों को सशक्त बना रहे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आत्मरक्षा से जोड़ खिलाड़ियों को सशक्त बना रहे राहुल
Mon, 08 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिसवा में खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक राहुल राय।संवाद
छह साल में सात खिलाड़ियों को दिलाई ब्लैक बेल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला मुख्यालय की तरह ही सिसवा क्षेत्र में भी ताइक्वांडो की लोकप्रियता बढ़ रही है। खेल के साथ आत्मरक्षा का बेहतर माध्यम होने की वजह से लड़कों व लड़कियों को न सिर्फ इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें ब्लैक बेल्ट धारक भी बनाया जा रहा है। ताइक्वांडो के प्रशिक्षक राहुल राय न सिर्फ इस कार्य को पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों को सशक्त भी बना रहे हैं।
ताइक्वांडो खेल से जुड़े राहुल ने पहले खुद ताइक्वांडो की बारीकियों को सीखते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल किया। इस खेल के प्रति छात्र-छात्राओं के बढ़ते उत्साह को देखते हुए उन्होंने वर्ष 2017 से प्रशिक्षण देना प्रारंभ कर दिया।
वर्तमान में वह प्रतिदिन 100 से 150 बच्चों को सिसवा बाजार में प्रशिक्षित करते हैं। राहुल ने बताया कि प्रशिक्षक अभिषेक विश्वकर्मा व भाई कुंदन के सहयोग से हीखिलाड़ियों के विकास में सहभागी बनने का प्रयास जारी है। वर्ष 2017 से अब तक राहुल की देखरेख में 400 से अधिक खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इनमें से अधितर खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, राज्य व जिले स्तर की स्पर्धा मेें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन
...
इन सात खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट उपाधि
राहुल के नेतृत्व में जिन खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट मिला उसमें शिवकुमार प्रजापति, लकी विश्वास, बबलू खरवार, विश्वास खरवार, प्रिया साहनी, सिद्धि मिश्रा व हर्षिता सिंह शामिल हैं।