{"_id":"69430fc5f74ea83099043fd1","slug":"quick-solution-to-problems-on-kisan-diwas-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166969-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसान दिवस में समस्याओं का किया त्वरित समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसान दिवस में समस्याओं का किया त्वरित समाधान
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकरी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। दुबौली गांव के किसान विभूति नारायण पटेल ने नहरों की सफाई के समय निकाली गई सिल्ट/मिट्टी नहरों के किनारे रास्ते पर होने की समस्या बताई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रथम को तत्काल सिल्ट के प्रबंधन के लिए निर्देशित किया। वीरेन्द्र चौरसिया ग्राम-इन्दुपुर मठिया ने जैविक खेती, उसके उत्पादों के प्रामाणीकरण के संबंध में जानकारी मांगी। इसके लावा जनार्दन पटेल, निदेशक, रामचन्द्र दास फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि, ग्राम परसा राजा ने ब्याज में छूट के संबंध में जानकारी मांगी।जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक कृषि और वाणिज्यिक कृषि की ओर किसानों को जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इस संदर्भ में धरती माता बचाओ अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों को कम से कम करना और जैविक कृषि को प्रोत्साहित करना है।
बकरी अनुसंधान केंद्र गया 60 किसानों का दल
महराजगंज। सब मिशन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजनान्तर्गत प्रशिक्षण के लिए बुधवार कलेक्ट्रेट से 60 किसानों का दल मथुरा गया। भ्रमण के दौरान किसान आत्मा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र मथुरा में 21 दिसंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए बकरी पालन एक बेहतर आय का साधन बन रहा है। वन क्षेत्र की अधिकता के कारण बकरी पालन आसान है। ऐसे में अगर किसान कृषि विशेषज्ञों के परामर्श से बकरी पालन करेंगे तो मुनाफा बढ़ेगा और लागत घटेगी। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग की आत्मा योजना के जरिए किसानों को आय अर्जित करने के अतिरिक्त अवसर दिए जाते हैं। उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल ने कहा किसानों का संपूर्ण खर्च विभाग की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद