फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Quick solution to people's problems is my first priority: Pankaj Chaudhary

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता : पंकज चौधरी

Fri, 06 Sep 2024 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Sep 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Quick solution to people's problems is my first priority: Pankaj Chaudhary
फरेंदा। लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनता की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेजार महदेवा निवासी विद्यावती ने आंखों में आंसू लिए केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां किया। महिला ने बताया कि गांव में एक खंडहर मकान खरीदी हूं। गांव का ही एक व्यक्ति पुलिस से मिलकर मकान नहीं बनवाने दे रहा है। स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीआरडी के करीब 20 जवान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन

जवानों ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अन्य वर्दीधारियों की भांति वेतन दिलाने की मांग की। जनसुनवाई कार्यक्रम में सड़क निर्माण, पानी की निकासी, नाले निर्माण, अतिक्रमण, राशन कार्ड से नाम कटने, पेंशन न मिलना, आपसी विवाद, वन विभाग, जलनिगम, चकबंदी, स्थगन आदेश का पालन न करना सहित, वार्ड में स्ट्रीट लाइट जैसी शिकायतें आईं। केंद्रीय मंत्री ने शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए शिकायतों को निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता की समस्या को दूर करना ही सरकार का कार्य है। सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, ईशु चौरसिया, नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, एसडीएम नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह, सीओ अनिरूद्ध कुमार मौजूद रहे।


मूलभूत सुविधाओं को लेकर वित्त राज्यमंत्री को ज्ञापन
बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर आजाद नगर वार्ड के सभासद जय प्रकाश गोंड ने वित्त राज्यमंत्री को शुक्रवार को फरेंदा में ज्ञापन सौंपा। सभासद जय प्रकाश गोंड ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की तैनाती, अस्पताल में तैनात डाॅ. श्याम बाबू की महराजगंज जिला जेल से संबद्धता खत्म करने, अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed