फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   quarenteen me 181 peaple

अट्ठारह ग्राम सभाओं में 1

Wed, 01 Apr 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
quarenteen me 181 peaple
18 ग्राम सभाओं में 181 लोग क्वारंटीन में रखे गए
विज्ञापन

मिठौरा(महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के 18 ग्राम सभाओं में दिल्ली, बंबई, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, जयपुर, जयपुर, हैदराबाद से आए 181 व्यक्तियों को संबंधित ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में 14 दिन के लिए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। बाहर से आए व्यक्तियों के नाश्ता, खाने-पीने, रहने सोने आदि का प्रबंध ग्राम प्रधानों के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम सभा सिंदुरिया में 28, परसामीर में 11, भागाटार में 4, मोरवन में 10, सोनवल में 2, पिपरा कल्याण में 26, पतरेंगवा में 26, लेदवा में 9, रामपुरमीर में 4, कुइयां कंचनपुर में 9, बसंतपुर खुर्द में 10, नरायनपुर में 2, मोहनापुर में 6, हरिहरपुर 6, परसा चक गोबरही/ टोला अमतहा में 12, सिसवनियां में 5, पकड़ियार बुजुर्ग में 11 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं ग्रामसभा बड़हरामीर में कोई व्यक्ति बाहर से नहीं आया। चौकी प्रभारी सिंदुरिया जय शंकर मिश्रा का कहना है सभी आए हुए व्यक्तियों को क्वारंटीन में सकुशल रखा गया है, उनके खाने-पीने की व्यवस्था ग्राम प्रधानों के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed