फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Quality of works found in Shitlapur, stopped payment

शीतलापुर में खराब मिली कार्यों की गुणवत्ता, रोका भुगतान

Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Quality of works found in Shitlapur, stopped payment
शीतलापुर में खराब मिली कार्यों की गुणवत्ता, रोका भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की जांच में मिली कमियों के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने निचलौल ब्लॉक के शीतलापुर गांव में कराए गए कार्यों का भुगतान रोक दिया है। कार्यों को सही ढंग से कराने के बाद ही फर्म का भुगतान होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि परफार्मेंस ग्रांट के रुप में चयनित निचलौल ब्लॉक के गांव शीतलापुर में दो दिन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जांच की गई थी। जांच में उन्होंने तपेश्वरी के खेत से चेतराम के खेत तक तथा चेतराम के खेत से झन्नू के खेत तक 24 लाख से अधिक की धनराशि से कराए जा रहे सीसी रोड के निर्माण कार्यों को देखा।
विज्ञापन

पाया कि कार्यों में खराब गुणवत्ता वाले ईंट व सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल भुगतान रोकने को कहा था। इसी प्रकार साधु की झोपड़ी से व्यासमुनि की झोपड़ी तक छह लाख से अधिक की लागत से बनाए जा रहे सीसी रोड निर्माण को देखा तथा उसे भी निर्धारित मानक के विपरीत पाया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को फर्म का भुगतान रोकने को कहा था। जिस पर उन्होंने काम का भुगतान रोक दिया है। सचिव को निर्देशित किया है कि वे कार्यों को मानक के अनुरुप कराते हुए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed