फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Python found near Gadson Green City, released safely in Danda River

Maharajganj News: गाडसन ग्रीन सिटी के पास मिला अजगर, डंडा नदी में सुरक्षित छोड़ा

Sun, 11 Jan 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Python found near Gadson Green City, released safely in Danda River

विज्ञापन


परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के छपवा पुलिस चौकी के निकट गाडसन ग्रीन सिटी के पास शनिवार की सुबह विशाल अजगर को पकड़कर कालोनी के लोगों ने उसे डंडा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।


जानकारी के मुताबिक, छपवा पुलिस चौकी के निकट गाडसन ग्रीन सिटी के पास झाड़ियों से निकलकर एक विशाल अजगर कालोनी की तरफ जा रहा था। उसे देखते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दूरभाष पर सूचना दी। वहीं वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए रेस्क्यू कर अजगर सांप को पकड़कर बोरे में भरकर डंडा नदी में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। मामले में ग्रामीण महेन्द्र यादव, राममूरत प्रसाद,सचिन वर्मा, मंतोष, कौशलेंद्र कुशवाहा, लोकेश सिंह, विष्णु जायसवाल, मुकेश साह, हरप्रीत सिंह राजपाल, अखिलेश आदि ने बताया कि अजगर सांप को सुरक्षित डंडा नदी में छोड़ दिया गया है। उत्तरी चौक रेंज के घोड़हवा बीट फारेस्टर जितेन्द्र कुमार गौड़ ने कहा कि अजगर निकलने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर डंडा नदी में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed