{"_id":"616dc17fc1c4834c4e695beb","slug":"puri-shankracharya-will-come-26-octuber-maharajganj-news-gkp4133548174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी के शंकराचार्य आगमन 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरी के शंकराचार्य आगमन 26 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का आगमन 26 को
फरेंदा (महराजगंज)। पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का आगमन 26 अक्तूबर को फरेंदा में होगा। उनके तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
श्रीशंकराचार्य स्वागत समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के आवास पर प्रेस वार्ता के माध्यम से यह जानकारी दी। समिति के सदस्य कपिलदेव मणि त्रिपाठी ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य का आगमन 26 अक्तूबर को हो रहा है। पुरी पीठाधीश्वर का भव्य स्वागत कार्यक्रम बनकटी से उत्तरी बाईपास तक होगा।
महदेवा बुजुर्ग गांव में रात्रि विश्राम के बाद 27 अक्तूबर को कस्बे में दर्शन, संवाद, दीक्षा कार्यक्रम के साथ विशाल धर्म सभा व शंकराचार्य पादुका पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को धर्म अध्याय, राष्ट्र, शिक्षा पर संगोष्ठी व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जगह-जगह बैठक आयोजित की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि पूरी शंकराचार्य का आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस दौरान विन्ध्यवासिनी पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, चंद्रशेषर मिश्र, आशुतोष अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा, परमात्मा अग्रहरी, अर्जुन मिश्र, आशीष जायसवाल, विशाल बाग्ला आदि लोग मौजूद रहे।