फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Provide land for Annapurna Bhawan

Maharajganj News: अन्नपूर्णा भवन के लिए उपलब्ध कराएं भूमि

Fri, 27 Jun 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Provide land for Annapurna Bhawan
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड की राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने के संबंध में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सर्वप्रथम निर्विवाद भूमि का चयन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के किसी अधिकारी को तहसीलवार नामित करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि वसूली में तेजी लाई जा सके।
इसी क्रम में उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने अपने तहसील में आरसी का मिलान संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरस के निस्तारण में विशेष ध्यान दें ताकि जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जा सके।जिलाधिकारी ने स्टांप रजिस्ट्रेशन में वृद्धि के लिए रजिस्ट्रार को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई 2025 से नई सर्किल रेट के अनुसार बैनामा कराना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

जनसामान्य को अवगत कराएं कि अगले दो दिन में पुराने सर्किल रेट के अनुसार बैनामा का रजिस्ट्रेशन करा लें, जिससे उनको लाभ मिल सके। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कुछ विभागीय अधिकारियों के बैठक में स्वयं उपस्थित न रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अगली सीएम डैशबोर्ड की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को नाम से पत्र जारी कराएं। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed