{"_id":"5f7a14f88ebc3e5bc527d589","slug":"protests-by-closing-shops-in-butwal-nepal-maharajganj-news-gkp3680949123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के बुटवल में दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के बुटवल में दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
नेपाल के बुटवल में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल के बुटवल में दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन
महराजगंज। नेपाल में बुटवल की बजाय दांग को प्रदेश नंबर पांच की राजधानी बनाए जाने के प्रस्ताव पर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। रविवार को इस मुद्दे को लेकर बुटवल में स्थानीय नागरिक सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। विधानसभा घेराव की पूर्व सूचना पर रूपनदेही जिले की पुलिस ने बुटवल के पांच स्थानों पर निषेधाज्ञा लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया।
मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस की ओर से आयोजित रूपनदेही बंद रविवार को सुबह से ही प्रभावी रहा। इस बीच, जिला प्रशासन कार्यालय, रूपनदेही ने शनिवार शाम को नोटिस जारी किया, जिसमें बुटवल में सरकारी कार्यालयों, विधानसभा के आसपास सम्मेलन या नारा रैली निकालने पर रोक रहेगी। पर, संयुक्त संघर्ष समिति नेटवर्क रूपनदेही ने बुटवल में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही नेपाली कांग्रेस पार्टी की तरफ से बंद के आह्वान और जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से जारी प्रतिबंध के खिलाफ बैठक की। नेपाली कांग्रेस कमेटी रूपनदेही के सचिव विष्णु पोखरेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हम लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
अब दांग को राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव गलत है। व्यापारिक संगठनों ने राजधानी बुटवल को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को पूर्व लुंबिनी क्षेत्र के छह जिलों में हड़ताल का आह्वान किया है। खिम बहादुर हमाल, एजाज आलम, माधव पौडेल, सामून जीसी, दधीराम खरे ने कहा कि सरकार ने जनता की भावना को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
प्रदेश नंबर पांच की स्थायी राजधानी बुटवल से दांग बनाने के प्रस्ताव के खिलाफ बुटवल में दो दर्जन व्यापारिक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन उस स्थान पर हुआ, जहां जिला प्रशासन कार्यालय ने चार दिनों के लिए नो-गो जोन घोषित किया था। राजधानी को बनाए रखने की मांग को लेकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता ने रूपनदेही में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।
बुटवल हाइवे चौराहे से विरोध प्रदर्शन करते लोग चौराहे तक पहुंचे और फिर रैली हुई। नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि रूपनदेही जिले में आंदोलन तेज होगा। मुख्य राजमार्गों पर सार्वजनिक परिवहन सुचारु रूप से नहीं चले। छिटपुट निजी वाहन चल रहे हैं। नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर विरोध जताया। राज्य सरकार ने राज्य विधानसभा भवन और मंत्रालयों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की थी।