{"_id":"5d7bea278ebc3e93bb4c5b00","slug":"protest-maharajganj-news-gkp321484823","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षकों ने धरना देकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रेरणा एप के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। तीसरे दिन बड़ी संख्या में एकत्र शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़नात्मक आदेश बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा शिक्षक हितों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।
धरने की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष केशवमणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षकों के लिए नित नए नियम लागू कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। पुरानी पेंशन व्यवस्था छीनने वाली सरकार ने शिक्षा के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर डाल दी है। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों के साथ दोहरा बर्ताव करने का आरोप लगाया। जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र व उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक हितों को लेकर सभी को एकजुटता दिखानी होगी। एकजुटता न होने पर सरकार व प्रशासन उसका फायदा उठाएगा। धरने के बाद एसडीएम को संघ की तरफ से पदोन्नति समेत 12 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान मनौवर अली, राघवेंद्र नाथ पांडेय, अभय दूबे, हरीश शाही, अरविंद गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, धनप्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश पाठक, रामसमुझ मौर्य, डॉ. गिरींद्र नाथ मिश्र, संजय मणि त्रिपाठी, टीएन गोपाल, उपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने भी शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।